केतारी बागान के फ्लाईओवर निर्माण में नहीं टूटेगा एक भी मकान : सेठ

Spread the love

बैठक में उन्होंठने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर कई बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिया। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने यहां के लोगों से वादा किया था कि केतारी बागान और कृष्णापुरी में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों

फ्लाईओवर स्वीकृत हो गए हैं, जबकि‍ केतारी बागान फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। फ्लाईओवर के नीचे जो भी दुकानदार हैं उन्हें कोई कठिनाइयां नहीं होंगी। सेठ के निर्देश पर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों तरफ सीढी का निर्माण फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से जो वर्षों से जाम की समस्या थी वह समाप्त हो जायेगी। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 18 माह में पूर्ण होगा।