नारनौल: सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को हुई बैठक

Spread the love

बैठक में एक नवम्बर को होने वाले सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे खेल मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं, पेयजल, चिकित्सा व सुरक्षा इंतजाम आदि समय पर पूरे किए जाएं।

उन्होंने बताया कि आयोजन से पहले दौंगड़ा अहीर खेल स्टेडियम में एक संयुक्त समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विभागों द्वारा की गई तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन खेल स्टेडियम, दौंगड़ा अहीर में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में कुश्ती (पुरुष/महिला), वॉलीबॉल (पुरुष/महिला), रस्सा-कस्सी, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी (हरियाणा शैली एवं राष्ट्रीय शैली), मुक्केबाजी, एथलेटिक्स (100 मीटर और 1500 मीटर दौड़) तथा तैराकी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।