विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग का सांझा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना लागू करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस मौके पर विधायक ने विवाह शगुन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
वहीं विभाग द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन ऐप की जानकारी दी गई। जिला कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि व आगंतुकों का स्वागत करते हुए जिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ ममता शर्मा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर महंत बचनाईनाथ, डॉ ममता शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, सुरेश चौधरी तथा वासुदेव यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
