पुलिस के अनुसार डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से चालक व उसका सहायक कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रक का कैबिन पूरा जल गया है।
ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने पर चालक व उसका सहायक ट्रक से बाहर कूद गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
