Bhojpatra Handmade Products: जिस भोजपत्र पर कभी वेद और पुराण लिखे गए थे, आज वही प्राचीन विरासत देहरादून की निकिता रावत के हाथों आधुनिक घरों की शोभा बढ़ा रही है. चमोली के रैणी गांव की रहने वाली निकिता ‘बेटुला यूटिलिस’ वृक्ष की छाल से 20 हजार रुपये तक की दीवार घड़ियां, रिद्धि सिद्धि यंत्र और बुकमार्क जैसे लग्जरी उत्पाद तैयार कर रही हैं. अपनी साइंस की पढ़ाई को विरासत के संरक्षण से जोड़ते हुए निकिता ने न केवल भोजपत्र को विलुप्त होने से बचाया है, बल्कि इसे नई पीढ़ी के लिए एक बेशकीमती ‘लाइफस्टाइल ब्रांड’ बना दिया है.
नई पीढ़ी को भोजपत्र से जोड़ने की अनोखी पहल, चमोली की निकिता बना रही हैं कमाल के प्रोडक्ट्स
