खालिस्तानी आतंकी पर NIA का एक्शन, देशद्रोह की FIR की:पन्नू बोला- भारत से लड़ने को शहीदों का ग्रुप बनाया; दिल्ली-हरियाणा को खालिस्तान का हिस्सा बताया

खालिस्तानी आतंकी पर NIA का एक्शन, देशद्रोह की FIR की:पन्नू बोला- भारत से लड़ने को शहीदों का ग्रुप बनाया; दिल्ली-हरियाणा को खालिस्तान का हिस्सा बताया
Share Now

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की FIR दर्ज की है। यह मामला पन्नू के पाकिस्तान में पत्रकारों से बात करने से जुड़ा हुआ है। जिसमें उसने PM नरेंद्र मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ इनाम देने की घोषणा करते हुए सिख सैनिकों को उकसाया था। इसके अलावा खालिस्तान का एक नक्शा दिखाया था, जिसमें पंजाब के साथ दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को भी खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। यही नहीं, उसने कहा कि खालिस्तान बनाने के लिए भारत से लड़ने को उसने शहीदों का ग्रुप बनाया है। आतंकी पन्नू पर दर्ज FIR से जुड़ी अहम बातें… 5 साल पहले आतंकी घोषित हुआ पन्नू
SFJ चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। उसके खिलाफ भारत में कुल 104 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 96 मामले अलग-अलग राज्यों में पुलिस और 8 मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दर्ज किए हैं। पन्नू पर सबसे ज्यादा 55 मामले पंजाब में दर्ज हैं। इसके बाद दिल्ली और हरियाणा में 13-13 मामले और बाकी केस चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, असम, आदि में दर्ज हैं। पन्नू पर भारत के संवैधानिक पदाधिकारियों (जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल) को धमकी देने, खालिस्तान रेफरेंडम को बढ़ावा देने, सिख समुदाय में असंतोष फैलाने, रेलवे/हवाई अड्डों पर हमले की साजिश रचने और देशद्रोह जैसे अपराधों के आरोप हैं। ये मामले मुख्य रूप से IPC (अब BNS), UAPA और IT एक्ट के तहत हैं। NIA की ओर से दर्ज 8 मामलों की जांच चल रही है, जिसमें अगस्त 2025 में यह एक नया केस दर्ज हुआ है। पन्नू पर ये मामले 1990 से शुरू होकर अब तक चले आ रहे हैं। पन्नू SFJ संगठन के जरिए भारत विरोधी गतिविधियां करता है। भारत सरकार ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया है लेकिन अमेरिका और कनाडा में रहने के कारण उसे यहां लाना चुनौती बनी हुई है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भड़काऊ VIDEO जारी किया:बोला- दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा, पंजाब में रहना है तो दिवाली न मनाएं खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि पंजाब में वही रहेगा, जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। इस साल दिवाली पर जब अयोध्या में लाखों दीये जलाए जाएंगे, तो वह वहां अंधेरा कराएगा। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *