बैठक लेते हुए एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हर सूचना या घटना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि फील्ड में सक्रिय रहकर विज़िबिलिटी बढ़ाई जाए और पुलिस की सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत की जाए।
एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय से चलने वाले अभियानों में पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से सहभागिता निभाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
