हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को 31 अगस्त, 2028 तक के लिए एनआईए के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को एनआईए के महानिदेशक के रूप में 31 अगस्त, 2028 तक के कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि है। यहां देखिए ऑर्डर…
हरियाणा आईपीएस शत्रुजीत कपूर को नई जिम्मेदारी:भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के चीफ बने; ऑर्डर जारी, NIA के डीजी बने राकेश अग्रवाल की जगह ली
