Char Dham Yatra: बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सिख, जैन और बौद्ध धर्म को हिंदू परंपरा के अंतर्गत माना गया है. इसी आधार पर प्रस्ताव में इन समुदायों को बाहर रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा. इन मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर परंपरागत रूप से प्रतिबंध रहा है. जिसे अब औपचारिक रूप दिया जा रहा है.
केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रवेश को लेकर नया प्रस्ताव, गैर-हिंदुओं पर लगेगी रोक; जैन-सिख-बौद्धों को छूट
