पुलिस लाइन में आकार ले रहा नया परेड़ ग्राउंड

Spread the love

आरआई रंजित सिंह राणा ने बताया कि पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन के समीप मैदान में स्थाई और पक्का परेड़ ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा हैं। काम तेजी से चल रहा है 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के पहले परेड़ ग्राउंड को पुरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इसके पहले कच्चे ग्राउंड पर परेड आयोजित होती थी। अब नए ग्राउंड पर नया स्मारक और वीआईपी के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। पूरे ग्राउंड में पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे है ताकि पुलिस जवानों को परेशानी न हो।

इसके पहले ग्राउड मे अक्सर जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए ग्राउंड के बाद अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

सप्ताह में दो बार बाहर होती है परेड

गौरतलब है कि देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में सप्ताह में दो बार बाहर मंगलवार और शुक्रवार को परेड़ आयोजित की जाती है। 21 अक्टूबर से नए परेड़ ग्राउंड पर सप्ताहिक परेड़ होगी। इसके अलावा लाइन में पुलिस जवानों के लिए नया प्याऊ और शौचायल का निर्माण भी किया गया है।