उत्तराखंड के नए मंत्रियों को मिल गया विभाग, पुराने तीन मंत्री के बदल गए मंत्रालय, घट गया कद

Spread the love

मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग वापस लेकर भरत सिंह चौधरी को सौंपा गया है. चारधाम यात्रा से पहले सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास भी विभागों का दबाव था. इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे डॉक्टर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए लोगों को फायदा मिले इस दिशा में काम करेंगे.