उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से ज्योतिष में पहली पीएचडी, अध्ययन से निकाले विवाह के नए सूत्र

Spread the love

Haridwar Latest News : तीर्थ नगरी हरिद्वार ने ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है. कनखल निवासी डॉ शशांक शेखर शर्मा ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में पीएचडी कर इतिहास रच दिया है. सप्तम भाव जैसे जटिल विषय पर किया गया यह शोध न केवल अकादमिक उपलब्धि है, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रयास भी माना जा रहा है.