Nainital News: नैनीताल अब सिर्फ मॉल रोड और नैनी झील तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां के शांत और खूबसूरत गांव भी अब सैलानियों की पहली पसंद बन रहे हैं. विलेज टूरिज्म के इस नए दौर ने पहाड़ों में रोजगार की नई उम्मीद जगा दी है, जिससे न केवल पर्यटन बढ़ रहा है बल्कि पलायन पर भी लगाम लग रही है. प्यूड़ा जैसे गांवों को ‘नोमेडिक विलेज’ के रूप में तैयार किया गया है, जहां आप पहाड़ों की खूबसूरती के बीच बैठकर ऑफिस का काम भी कर सकते हैं.
नैनीताल के गांवों में लौटा पर्यटन का नया रंग! होमस्टे और विलेज टूरिज्म ने बदली पहाड़ों की सूरत
