जींद में महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:नहाते समय बनाई वीडियो; ब्लैकमेल करके 2 साल तक बनाता रहा शारीरिक सबंध

Spread the love

हरियाणा के जींद शहर में मानवता और पड़ोस के भरोसे को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की अश्लील वीडियो बना ली और इसके बाद दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला? जींद शहर के एक सेक्टर में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 25 वर्ष है। सितंबर 2023 से उसकस यौन शोषण किया जा रहा है। उसने बताया कि जब वह अपने घर में नहा रही थी, उसी समय पड़ोस में रहने वाले एक युवक अंकुश ने अवैध रूप से घर में घुसकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। सितंबर 2025 तक बनाए शारीरिक संबंध आरोपी अंकुश ने इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार में बदनामी करने की धमकी का डर दिखाया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने कीर धमकी देकर उसको चुप करा दिया। महिला का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी युवक दो साल से (सितंबर 2025 तक) महिला का यौन शोषण करता रहा। पुलिस से मांगी मदद, केस दर्ज महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी की धमकियों के कारण लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अंततः उसने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नहीं हुई युवक की गिरफ्तारी मामले की जांच अधिकारी उषा ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।