बलौदाबाजार : नकली ई- चालान धोखाधड़ी से सावधानी बरतने की जरुरत

Spread the love

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि, अपने वास्तविक ई चालान को जांच करने के लिए विभागीय वेबसाईट echallan.pariwahan.gov.in जाकर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर व कैप्चा कोड एवं ओटीपी डालकर चालान विवरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई -चालान किया जाता है, पंजीकृत मोबाइल से टेक्स्ट मेसेज आधिकारिक वेबसाईट से ही भेजे जाते हैं। किसी ई चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है तो उस पर क्लिक न करें। किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें, धोखेबाज कॉल, सन्देश या एप्प के सम्बन्ध में निकट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें।