कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सदर विधानसभा क्षेत्र के 254 बूथों से करीब 8000 कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने भी शिरकत की। सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग को विकास से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। विपक्ष पर हमला करते हुए चौधरी ने कहा कि पहले पान दुकानदार तक का अपहरण होता था। मुख्यमंत्री आवास पर इसका फैसला होता था। उन्होंने कहा कि अब एनडीए के शासन में सुशासन कायम है। सरकार की अच्छी नीतियों को स्वीकार नहीं कर रहा विपक्ष खाद्य मंत्री लेसी सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह सरकार की अच्छी नीतियों को स्वीकार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर योजना पर सवाल उठा रहा है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। विपक्ष के मंच से प्रधानमंत्री की मां को दी गई गाली का जबाव आगामी चुनाव मे आप वोटिंग के दौरान EVM का बटन दबाकर अपने मत से दें। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही एनडीए की ताकत तारकिशोर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2005 से पहले का लालटेन युग बिहार की महिलाओं को घर से बाहर निकलने तक से रोकना था। लेकिन आज वहीं महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार लालटेन युग से निकलकर नए युग में प्रवेश कर चुका है । पुल फ्लाईओवर 6 लेन सड़कों का निर्माण इस बात का सबूत है राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चुका है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का उत्साह आज यह साबित कर दिया कि कटिहार सहित जिले के सातों विधानसभा में एनडीए की सभी सीट पर एवं बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने एनडीए का नारा 2025-225 फिर से नीतीश पर जोड़ देते हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की बात कही। मौके पर सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ,प्राणपुर विधायक निशा सिंह ,कोढा विधायक कविता पासवान,बरारी विधायक विजय सिंह ,जिलापरिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, नगर निगम महापौर उषादेवी अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल चौधरी , पूर्व सांसद दुलालचन्द्र गोस्वामी ,एनडीए जिला संयोजक सह जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज राय , जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ,महानगर अध्यक्ष अमित साह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा.चंद्रभूषण ठाकुर, रालोमो के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद , विकास सिंह, सुनील सिंह धर्मनाथ तिवारी, प्रभात मिश्रा सहित कई नेता उपस्थित रहे।
कटिहार में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन:केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, 8000 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल
