बिहार में भारी बहुमत से राजग की वापसी तय : सम्राट चौधरी

Spread the love

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की डबल इंजन सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरी व रोजगार दिया, किसानों को सम्मान निधि, गरीबों को पक्का मकान, बुजुर्गों की पेंशन राशि में वृद्धि, महिलाओं को 10 हजार रुपये की रोजगार सहायता राशि और 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने जैसे काम किये, तो दूसरी तरफ फोरलेन सड़क, मेगा ब्रिज, पटना में मेट्रो रेल की शुरुआत और छोटे शहरों में हवाई अड्डों के विकास से ढांचागत विकास को नई ररफ्तार दी।