एनडीए प्रत्याशी ने किया केंद्र और राज्य की योजनाओं से हर घर में खुशहाली का दावा

Spread the love

आलोक रंजन ने कहा सहरसा की जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी पूंजी है। हमारा संकल्प स्पष्ट है विकसित सहरसा, समृद्ध बिहार।डॉ. रंजन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य ने मिलकर गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। गरीब कल्याण: प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं से हर घर को संबल मिला है।

अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि उन्होंने सहरसा को बेहतर कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं से युक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। बुनियादी ढाँचा महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण, जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज परियोजना पर कार्य और शहर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण की दिशा में निरंतर पहल की गई है।

आलोक रंजन ने सहरसा की जनता से आह्वान किया कि वे विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए को अपना बहुमूल्य समर्थन दें।

इस क्रम में, उन्होंने सभी सहरसा वासियों को एक महत्वपूर्ण आह्वान किया कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पटेल मैदान में सुबह 11 बजे पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।