जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर (राजस्थान) ले. कर्नल निखिल धवन के अनुसार 64 बालक और बालिका कैडेट्स की एनसीसी टुकड़ी ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शानदार मार्च किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने परेड का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की।
इसके अलावा बीकानेर में 7 राज एनसीसी बटालियन, श्रीगंगानगर में 15 राज एनसीसी बटालियन और उदयपुर में 10 राज एनसीसी बटालियन के ड्रिल दस्तों को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों से सम्मानित किया गया। एनसीसी निदेशालय राजस्थान की इकाइयों ने 8 अगस्त से 14 अगस्त की अवधि के दौरान राजस्थान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की। जिसका समापन 15 अगस्त 2025 को संबंधित स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ हुआ।
