रोहतक जिले के गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के लिए जमीन की लड़ाई लड़ने वाले नवीन जयहिंद का फेसबुक पर लाइव होकर उस समय गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्हें कुछ लोगों ने मंत्री अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में हुए झगड़े के लिए जिम्मेदार ठहराया। नवीन जयहिंद ने कहा कि मेरा कोई साथी कार्यक्रम में नहीं था, इसलिए उसके ऊपर आरोप लगाना बंद करें। नवीन जयहिंद ने कहा कि पहरावर में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान के लिए जमीन की लड़ाई दो साल तक लड़ी थी, जिसके लिए प्रशासन ने सरकार के कहने पर केस भी दर्ज कर रखा है और आज तक उसकी तारीख भुगत रहे हैं। जिस दिन निगम का बोर्ड उखाड़ा था, उस दिन भूमि पूजन कर दिया था। फिर कौन से कैंपस का भूमि पूजन मंत्री कर रहे है। अगर कुछ करना है, तो वहां काम शुरू करवाते। एक ही जगह का बार बार भूमि पूजन क्यों हो रहा है। मेरा कोई समर्थक नहीं, भाई बंधू या दोस्त नवीन जयहिंद ने कहा कि उसका कोई समर्थक नहीं है और ना ही वो समाजसेवी या नेता है। उनके साथ जो लोग रहते हैं, वो उनके दोस्त या भाई बंधू है। उन्हें आज से समाजसेवी भी ना कहा जाए। जब वह किसी पार्टी को ज्वाइन करें तो उनके समर्थक हो सकते हैं। अभी उनका कोई समर्थक नहीं है। पिता की तबीयत खराब, मेरा क्यों ले रहे नाम नवीन जयहिंद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिता की तबीयत खराब चल रही है, इसलिए वह अपने पिता की सेवा में लगे हुए है। मंत्री के पहरावर में हुए कार्यक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं थी और ना ही किसी ने उन्हें आमंत्रित किया था। जब वह गए ही नहीं तो झगड़े में उनका नाम क्यों लिया जा रहा है। 121 फुट की मूर्ति लगाने का दिखा रहे सपना नवीन जयहिंद ने कहा कि मंत्री पहरावर में शिक्षण संस्था की जमीन पर 121 फुट की भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए अब तक कदम क्यों नहीं उठाया। नवीन जयहिंद ने कहा कि मूर्ति लगाना उनका सपना है और वह इसे पूरा करने के लिए अपनी किडनी तक बेचने को तैयार है।
फेसबुक पर लाइव होकर नवीन जयहिंद का फूटा गुस्सा:बोले-पहरावर में मेरा कोई समर्थक नहीं, मंत्री के सामने झगड़े में मेरा नाम ना घसीटे
