सोमवार को टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय हॉकी की दिग्गज टीमों को एक मंच पर लाएगी, जो देश के शीर्ष विभागों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कुल 18 चुनिंदा टीमों को चार पूलों में बांटा गया है: इसमें पूल ए में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, पंजाब नेशनल बैंक, ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, तमिलनाडु पुलिस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पूल बी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (सीएजी), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पंजाब एंड सिंध बैंक, पूल सी में सर्विसेज़ स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड, सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ कल्चरल एंड स्पोर्ट्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ)
पूल डी में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईटीबीपी सेंट्रल हॉकी टीम शामिल शामिल है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस
प्रतियोगिता की शुरुआत 30 सितंबर से रोमांचक ओपनिंग मुकाबलों के साथ होगी। इसके बाद के दिनों में हॉकी प्रेमी उच्च-ऊर्जा मुकाबलों का आनंद लेंगे और यह सफर 10 अक्टूबर को जमशेदपुर के एनटीएचए मैदान में भव्य फाइनल के साथ समाप्त होगी।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह राव ने कहा कि नवल टाटा हॉकी अकादमी में हमारा हमेशा से मिशन रहा है कि हम प्रतिभा को निखारें और खेल के लिए एक विश्व-स्तरीय मंच देें। उन्होंने कहा कि सीनियर मेन इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल्स की मेज़बानी सिर्फ सम्मान का विषय नहीं है, बल्कि भारत में हॉकी की विरासत और भविष्य का उत्सव भी है।
यह प्रतियोगिता सिर्फ विभागीय मुकाबलों को ही नहीं उजागर करेगी, बल्कि भारत के सबसे प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ियों को शीर्ष सम्मान के लिए भिड़ते हुए देखने का मौका भी देगी। चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी की ऊर्जा, जुनून और उत्कृष्टता का अनुभव सबसे बेहतरीन रूप में होगा।
जमशेदपुर की खेलों में समृद्ध विरासत और एनटीएचए की अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ, पांचवीं सीनियर मेन इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप को एक ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है, जो दर्शकों, खिलाड़ियों और हॉकी समुदाय को खेल के शानदार प्रदर्शन के लिए एक साथ लाएगा।
