प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन नैनीताल जनपद के लिए गर्व का अवसर है, जिसमें देशभर से महिला मुक्केबाज प्रतिभाग करने आ रही हैं।
उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि प्रतिभागियों व आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतियोगिता से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन भव्य एवं सफल हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी नैनीताल, जिला खेल अधिकारी, नगर पालिका, विद्युत, पेयजल, पर्यटन एवं अन्य विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर टैंट, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व आवास संबंधी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं।
बैठक में उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
