गणतंत्र दिवस के प्रारंभिक शिविर हेतु नैनीताल में राष्ट्रीय सेवा योजना का चयन शिविर आयोजित

Spread the love

चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय निदेशालय उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से पर्यवेक्षक और राज्य समन्वयक के प्रतिनिधि जिला समन्वयक प्रो.जगमोहन नेगी की उपस्थिति में स्वयं सेवकों के साक्षात्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दौड़ तथा ड्रिल के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। चयनित स्वयं सेवक आगामी प्री आरडी शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगे। बताया गया कि उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कुल 16 स्वयंसेवकों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

चयन प्रक्रिया को राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ.शिवांगी चन्याल, पूर्व समन्वयक प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डीएसबी परिसर नैनीताल के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मनोज बाफिला तथा डॉ.हिमानी जलाल ने संयुक्त रूप से सम्पन्न कराया।