नशा मुक्त भारत अभियान: मैराथन में पारस शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

Spread the love

मैराथॉन में युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर यह संदेश दिया कि नशा रहित जीवन ही स्वस्थ और सशक्त जीवन का आधार है। मैराथन प्रतियोगिता में फिटर द्वितीय वर्ष के पारस शर्मा ने पहला, इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय वर्ष के रमन ने दूसरा और एमएमवी द्वितीय वर्ष के अविनाश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, संस्थान परिसर में आयोजित एंटी-ड्रग्स ह्यूमन चेन में प्रशिक्षुओं, अनुदेशकों एवं स्टाफ ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का परिचय दिया। मैराथन में पारस शर्मा फिटर द्वितीय वर्ष ने पहला, रमन इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय वर्ष ने दूसरा और अविनाश एमएमवी द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक वीरेंद्र गर्ग, सतीश कुमार, रविंद्र नायक, सतपाल एवं प्रेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।