आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ यह कृत्य निंदनीय : भूपेश

Spread the love

भूपेश ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा क‍ि “वाह! अमित शाह जी! वाह” जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे हैं, ठीक उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह दिखाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज़ को दबाना चाहती है, चाहे वह फिर भाजपा के अंदर से ही क्यों न उठे। “प्रशासनिक दलाली” के ख़िलाफ़ अपनी आवाज बुलंद करने पर आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ भाजपा सरकार का यह कृत्य निंदनीय है।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने कोरबा से रायपुर पहुंचे. लेकिन उन्हें गहोई भवन में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। ननकी राम ने कोरबा कलेक्टर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को नहीं हटाने पर आज चार अक्टूबर को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। इससे पहले वे दो बार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं, लेक‍िन कोई कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने का न‍िर्णय ल‍िया।