Namik Glacier Trek: कुमाऊं हिमालय के आंचल में बसा नामिक ग्लेशियर ट्रेक एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं है. बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की सीमा पर स्थित यह ट्रेक अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत बुग्यालों और बर्फ से ढकी नंदा कोट जैसी चोटियों के भव्य नजारों के लिए मशहूर है. पूर्वी रामगंगा नदी के उद्गम स्थल के करीब होने के कारण इस ट्रेक का अपना एक अलग ही भौगोलिक महत्व है. चाहे आप पहली बार पहाड़ों की चढ़ाई कर रहे हों या एक अनुभवी पर्वतारोही यह सफर आपको हिमालय की असल चुनौती और सुकून, दोनों का अहसास कराएगा.
Namik Glacier: भीड़ से दूर, सुकून के बीच… नामिक ग्लेशियर ट्रैक क्यों बन रहा है एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद?
