मां गंगा की आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, भाजपा का ध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर प्रार्थना की गई कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों का चौतरफा विकास किया है। एनडीए की जीत विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। जनता ने सुशासन और विकास को चुना है।
आयोजन में सारिका गुप्ता, संजय जायसवाल, सविता पाटिल, संजू दिवाकर, सुमन, सुमित कुमार, कुलदीप आदि ने भागीदारी की।
