कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल,त्वरित तैयारियों को परखा

nainital-polices-mock-drill-at-kainchi-dham
Spread the love

परिकल्पना के अनुसार मंदिर परिसर में तीन विस्फोटों की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने हाई अलर्ट जारी कर सभी इकाइयों को सक्रिय कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक-भवाली की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में परिसर को तत्काल सील कर सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराने और तीन को जीवित गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। घटना में एक नागरिक की मौत और तीन लोग घायल दिखाए गए, जिन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया।

इस अभ्यास में पीएसी, एसडीआरएफ, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक यूनिट, मेडिकल टीम, संचार इकाई, ड्रोन टीम, मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न एजेंसियों ने सहभागिता की। पुलिस के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।