How to avoid tiger attack : लैपर्ड का स्वभाव छुपकर शिकार करने का होता है. झाड़ियों, खेतों, गांवों के किनारे और खंडहरों में उन्हें आसानी से छिपने की जगह मिल जाती है. आवारा पशु और कुत्ते भी लैपर्ड को गांवों तक खींच लाते हैं, जिससे हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं. सुबह और शाम का समय जंगल या जंगल से सटे इलाकों में जाने के लिए सबसे ज्यादा जोखिम भरा होता है. अधिकतर जंगली जानवर रात्रिचर होते हैं और इसी समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं.
Nainital News : सामने दिख जाए बाघ तो कैसे बचें, आखिर पहाड़ों पर क्यों बढ़ रहे लैपर्ड के हमले, जानें सबकुछ
