Nainital: गुलाबी फूलों से महकी नैनीताल की माल रोड! चेरी ब्लॉसम की बहार ने सरोवर नगरी में बिखेरा जादू

Spread the love

Nainital News: नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड इन दिनों ‘गुलाबी बयार’ की गवाह बनी हुई है. चेरी ब्लॉसम के खिले हुए फूलों ने पूरी सरोवर नगरी को एक नया और मनमोहक रूप दे दिया है. नाव चालकों से लेकर होटल कारोबारियों तक, हर कोई इस प्राकृतिक बदलाव से उत्साहित है क्योंकि इन फूलों की खूबसूरती देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है.