नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद सहमा पर्यटन, सीजन से पहले कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Spread the love

Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल में बीते दिनों जिला कोर्ट और हाईकोर्ट को बम की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस और एजेंसियां भले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने पर्यटकों के मन में डर पैदा कर दिया है. इसका सीधा असर शहर के होटल कारोबार पर पड़ रहा है और कई सैलानियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है. आखिर सुरक्षा के बीच पर्यटन व्यवसाय के सामने क्या चुनौतियां आ रही हैं और होटल एसोसिएशन ने प्रशासन से क्या गुहार लगाई है. आइए जानते हैं.