मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला नदीम बेहद शातिर:गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट में बुलाकर इंप्रेस करता, 3 साइट्स पर प्रोफाइल; 2 युवतियां सामने आईं

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवतियों को फंसाने और रेप करने का आरोपी रियल एस्टेट एजेंट नदीम खान बेहद शातिर है। वह केवल 12वीं तक पढ़ा है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह उन खूबसूरत युवतियों के प्रोफाइल को टारगेट करता था, जो गुरुग्राम के आसपास रहती हो। वह एक साथ कई लड़कियों से चैटिंग करता था। विश्वास जताने के लिए वह अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो भी भेजता था। उसकी बातों में आकर जो लड़की फ्लैट तक पहुंचती तो वह अपनी रईसी से उसे प्रभावित करता और शादी के बाद अच्छी लाइफ स्टाइल के सपने दिखाता। इसके बादइ इमोशनली बात करके और कसम दिलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसका मन भर जाता तो वह युवती से बात करना बंद कर देता था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहली बार 10 नवंबर 2025 को एक युवती ने केस दर्ज करवाया। इसके बाद उसके काले कारनाम खुलने शुरू हो गए। 5 दिसंबर 2025 को खेड़की दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर करवाई। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। कौन है नदीम, कैसे फंसाता था लड़कियों को, कैसे पुलिस उसके गिरेबान तक पहुंची और पीड़िताओं ने उसके बारे में क्या बताया? जैसे सवाालों को जानने के लिए पढ़े पूरी रिपोर्ट… 4 प्वाइंट में जानिए युवतियों को कैसे फंसाता था… पीड़ित युवती ने पुलिस को बताई आपबीती… पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में दो युवतियों को एक ही पैटर्न पर फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पता चला है। गहन पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि अब तक वह कई लड़कियों का शोषण कर चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डेटिंग साइट्स और एप पर कैसे होता है फ्रॉड, इंफोग्राफिक्स में जानिए… ————– ये खबर भी पढ़ें… मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला प्रॉपर्टी एजेंट अरेस्ट:गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर करता था रेप; 12वीं तक पढ़ा-लिखा, पुलिस ने रखा था इनाम हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से युवतियों से संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था। अगर कोई युवती मना करती तो उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप तक करता था। (पूरी खबर पढ़ें)