इस अवसर पर डीएसपी दिनेश कुमार, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, विद्यालय की एयर विंग एएनओ सुमन तथा आर्मी एएनओ नीरज भी मौजूद रहे। रैली विक्टोरिया ब्रिज से प्रारंभ होकर पुरानी मंडी से भ्यूली और भ्यूली से होते हुए सेरी मंच, मंडी तक निकाली गई। पूरे मार्ग में कैडेट्स ने जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने कहा कि विद्यालय के कैडेट्स का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे विद्यालय की गर्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी हमारे कैडेट्स समाजहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
