हिंदू युवती को ले जा रहा मुस्लिम युवक पकड़ा:भिवानी में लोगों ने पुलिस को सौंपा, बोले- डर से दोनों फोन रीसेट किए

Spread the love

भिवानी के लोहारू रेलवे स्टेशन पर एक हिंदू युवती को साथ ले जा रहे मुस्लिम युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। युवक और युवती रेवाड़ी-सीकर ट्रेन में सवार थे। युवती राजस्थान में एक परीक्षा देने के लिए जा रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि शक के आधार पर युवक को पकड़े जाने पर युवती ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया था। युवक ने अपने दोनों मोबाइल फोन भी रीसेट कर दिए। इसके बाद लोगों ने युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया और युवती को राजस्थान के लिए रवाना कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। युवती का राजस्थान में एग्जाम था, इसलिए वह उसे लेकर आया था। पहचान पत्रों की जांच के बाद युवक को छोड़ दिया गया। पहले जानिए शिकायत में क्या कहा…. युवती ने पहचानने से इनकार किया प्रदीप कुमार ने लोहारू जीआरपी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मोहम्मद फियाज नामक एक व्यक्ति, जो खुद को गुजरात का निवासी बता रहा था, उसे गुरुवार को लोहारू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर युवती ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। उन्हें संदेह है कि युवक ने युवती को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया या पिलाया है। युवक ने फोन रीसेट किए शिकायत में आगे कहा गया है कि युवक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपने दोनों मोबाइल फोन रीसेट कर दिए। उन्हें आशंका है कि युवक मानव तस्करी, लव जिहाद या किसी अन्य देश विरोधी गतिविधि में शामिल हो सकता है। युवती को 500KM दूर लेकर आया प्रदीप ने शिकायत में यह भी कहा कि युवक खुद को रैपिडो राइडर बता रहा है। वह युवती को 500 किलोमीटर दूर से लेकर आया है, जबकि युवती का उससे कोई संबंध नहीं है। युवक की पहचान की जांच की जाए और उसके मोबाइल का डेटा रिकवर किया जाए। अब जानिए GRP चौकी इंचार्ज ने क्या कहा… युवक की पहचान पत्रों की जांच की लोहारू GRP चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उन्हें एक लिखित शिकायत मिली थी। उन्होंने SHO और DSP को मामले की सूचना दी। पुलिस ने युवक के दोनों मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान पत्रों की जांच की। युवती से बात कर युवक को छोड़ा उन्होंने युवती से फोन पर बात की, जिसने बताया कि वह युवक को पहले से जानती थी। राजस्थान में उसकी एक परीक्षा थी और उसके साथ आने वाला कोई नहीं था, इसलिए वह युवक उसे लेकर आया था। इसके बाद उसी रात युवक को छोड़ दिया गया।