गुरुग्राम में चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या:घरेलू विवाद, मायके वालों का पति पर आरोप; आरोपी फरार

Spread the love

गुरुग्राम जिले के रामपुरा गांव में एक किराए के मकान में रह रही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका रश्मि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली थी। मायके वालों ने रश्मि के पति सुनील पर चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों का कहना है कि पिछले काफी समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहे थे। सुनील निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि रश्मि घर संभालती थी। रात के समय आरोपी ने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। घरेलू कलह बताई वजह प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ शुरू की है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। मामले की जांच में जुटी पुलिस खेड़की दौला थाना प्रभारी का कहना है कि मौत की सटीक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद से सुनील कुमार का कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज की है और तलाश शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।