पानीपत में युवक का मर्डर:हमलावरों ने कमरे में घुस कर सिर पर मारी चोट; बर्थ-डे पार्टी के शोर में नहीं सुनी किसी ने चीख

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपने कमरे में था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता उस वक्त लगा, जब सुबह लोगों ने खून से सना हुआ युवक का शव देखा। इसके बाद लोगों ने कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर FSL टीम को भी बुलाया। दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच-पड़ताल कर रही है। वारदात के बाद की 3 PHOTOS… यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… SHO बोले- अभी हत्यारोपी और हत्या के कारणों का पता नहीं
इस बारे में चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान हो चुकी है। उसके परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। अभी हत्या आरोपी और हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस टीमें जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।