गिरिडीह में मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई:मुंबई में शराब दुकान से लाखों की चोरी कर भागे दो आरोपी, साथ ले गई पुलिस

गिरिडीह में मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई:मुंबई में शराब दुकान से लाखों की चोरी कर भागे दो आरोपी, साथ ले गई पुलिस
Share Now

मुंबई में शराब दुकान से लाखों रुपए की चोरी कर फरार दो आरोपियों को गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में की गई है। ये दोनों मुंबई के विक्रोली इलाके में हुई चोरी की बड़ी वारदात के बाद अपने पैतृक गांव नगरी में छिपे हुए थे। मुंबई के विक्रोली इलाके में की थी चोरी, CCTV से मिला सुराग पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुभाष कुमार नायक और उसके साथी महेश पंडित ने मिलकर मुंबई के विक्रोली क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान से लाखों रुपए नकद चुराए थे। वारदात के बाद दोनों ने मौके से फरार होकर गिरिडीह जिले का रुख किया। चोरी की इस घटना की शिकायत दुकान मालिक ने विक्रोली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर मुंबई पुलिस ने तकनीकी निगरानी से दोनों की लोकेशन ट्रेस की। गिरिडीह पुलिस की मदद से छापेमारी, नगरी गांव से दबोचे गए आरोपी आरोपियों की लोकेशन गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव में मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गिरिडीह पुलिस से संपर्क साधा। संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार सुबह गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में चोरी की वारदात में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। BNS की धारा 306 के तहत मामला दर्ज डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि चोरी के इस मामले में दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को रात में गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। जांच पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ मुंबई ले जाने की तैयारी में जुट गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *