MP के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा:अब 58 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता; CM बोले- 6 किस्तों में देंगे एरियर्स की राशि

Spread the love

मप्र सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम को राज्य कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की है। इसके दायरे में प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और करीब 4.50 लाख पेंशनर्स आएंगे। बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही पेंशनर्स को भी समान दर से महंगाई राहत (DR) दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि 6 समान किस्तों में मई से दी जाएगी। इससे कर्मचारियों को चरणबद्ध लाभ मिलेगा और सरकार पर एकमुश्त वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा। अभी 55% मिल रहा था DA प्रदेश के कर्मचारियों को अब तक 55 प्रतिशत DA मिल रहा था, जबकि केंद्र सरकार 58 प्रतिशत दे रही है। लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी, जिस पर अब सरकार ने निर्णय ले लिया है। सीएम बोले- पेंशनर्स को भी जनवरी-फरवरी से लाभ कर्मचारी संघ ने कहा- 8 महीने के इंतजार के बाद राहत मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने 8 माह बाद 3% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से प्रदेश शासन के करीब 7.50 लाख कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता देने के निर्णय का स्वागत है। तिवारी ने यह भी मांग की कि जुलाई 2025 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत (डीआर) देने पर भी सरकार पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक लगातार मांग के बावजूद निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा से कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर है। ———–
यह खबर भी पढ़ें MP में 3 साल में 30% बढ़ेगा कर्मचारी-अधिकारियों का डीए मध्यप्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों का अगले 3 साल में 30 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता (DA) बढ़ेगा। अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक इसे 9 प्रतिशत बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का टारगेट है। पढ़ें पूरी खबर