MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेलवे स्टेशन पर प्लेन उतारने का वीडियो, धूप सेंक रहे लोगों पर चढ़ाई कार, घुटनों के बल लकड़ी ढोती दिखी दिव्यांग

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. रतलाम में सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा रतलाम के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापे में 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग, 3 करोड़ का केमिकल, 12 बोर की बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां मिलीं। 16 लोग हिरासत में लिए गए, महिलाओं को भी गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर 2. सिंगरौली में घुटनों के बल लकड़ी ढोती दिखी दिव्यांग बच्ची सिंगरौली जिले में 11 वर्षीय आदिवासी दिव्यांग बच्ची दिल कुमारी बैगा का सिर पर लकड़ी का गट्ठा ढोते वीडियो सामने आया है। बच्ची जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग है और तीसरी कक्षा की छात्रा है। मामला सामने आने पर प्रशासन ने बारहपन गांव पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया है। पढ़ें पूरी खबर 3. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग! जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे फर्जी बताते हुए खंडन किया है। जांच में सामने आया कि वीडियो एआई से जनरेट किया गया था। खमरिया पुलिस ने भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 4. मुरैना में धूप सेंक रहीं महिलाओं को कार ने टक्कर मारी
मुरैना में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर धूप सेंक रहीं महिलाओं और बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला स्टूल समेत दूर जा गिरी, जबकि एक महिला और दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की इस घटना का वीडियो सामने आया है। समझौते के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर
5. MP में भोपाल-इंदौर भी ठंडे, 20 जनवरी के बाद गिर सकता है मावठा उत्तर भारत की कड़ाके की सर्दी का असर मध्यप्रदेश में भी दिखा। बर्फीली हवा से न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाजापुर में शीतलहर और कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ी है। 19 जनवरी से नया सिस्टम बारिश ला सकता है। पढ़ें पूरी खबर 6. झाबुआ में कटलरी व्यापारी की सरेआम पिटाई: बाइक हटाने के विवाद पर हमला
झाबुआ के चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर गुरुवार रात कटलरी व्यापारी मनीष सिंह चौहान से सरेआम मारपीट हुई। बाइक हटाने को लेकर कार सवार युवकों ने गाली-गलौज के बाद उन पर हमला कर दिया। व्यापारी को सिर और चेहरे पर चोटें आईं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
7. भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी मंदिर में किया हवन
इंदौर में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने हवन-अनुष्ठान किया और वैदिक मंत्रोच्चार कर टीम की जीत की कामना की। पूजा के बाद मुख्य पुजारी ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई। इंदौर में दोनों टीमें प्रैक्टिस में जुटी हैं, वहीं केएल राहुल उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
पॉजिटिव खबर
8. प्लेन में हार्ट अटैक तो मशीन देगी ट्रीटमेंट, एम्स की भूलभुलैया में रास्ते दिखाएगा नेविगेशन भोपाल एम्स में मरीज और उनके परिजन बिल्डिंग में भटकते रहते हैं। अब AI नेविगेशन मोबाइल ऐप और बारकोड स्कैन से सही रास्ता दिखाएगा। स्टार्टअप्स की मदद से यह तकनीक मरीजों, विजिटर्स और सरकारी सिस्टम में उपयोगी साबित हो रही है। इंदौर की फ्रीबिरोबोटिक्स का C-1 क्लीनिंग रोबोट 10 हजार स्क्वायर फीट का एरिया एक घंटे में साफ करता है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. 48 घंटे में 330 KM दौड़कर गोवर्धन परिक्रमा करेगा फौजी
शिवपुरी के बलैहरा गांव के भारतीय सेना के जवान संजीव यादव उर्फ बंटी ने गोवर्धन गिर्राज जी की परिक्रमा के लिए 330 किलोमीटर लंबी दौड़ शुरू की है। उन्होंने यह मन्नत सेना में भर्ती के समय मांगी थी। संजीव इसे मात्र 48 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। उनका चयन 2020 में हुआ और पोस्टिंग उधमपुर मिली। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट 10. इंदौर में रहेंगे राहुल गांधी, दूषित पानी से मरने वालों के परिजनों से मिलेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल इंदौर दौरे पर आएंगे, वे भागीरथपुरा पहुंचकर दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से भी मिलेंगे।