MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:वाहनों को रौंदता गया ट्रक-टैंकर; प्रेमी के लिए युवती का सड़क पर हंगामा; फ्री मिठाई नहीं दी तो चाकू मारे

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. इंदौर के पास भेरूघाट की ढलान पर टकराए 7 वाहन, कोई जनहानि नहीं इंदौर के पास महू में शनिवार सुबह मानपुर भेरू घाट पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक, गैस टैंकर, कार समेत सात वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे जाम हो गया। ढलान पर तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर 2. प्रेमी से मिलने की जिद में युवती ने किया हंगामा, पुलिस ने दोनों को मिलाया
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में शुक्रवार देर रात एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया। वह अपने प्रेमी दीपक से मिलने की जिद कर रही थी, जिससे सड़क पर भीड़ और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर थाने ले गई। युवती की पहचान पूजा पाल के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर 3. धीरेंद्र शास्त्री बोले- धर्मांतरण रोकने के लिए अपनी किडनी भी बेच दूंगा… महाराष्ट्र के गोंदिया में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मैं धर्मांतरण रोकने के लिए अपनी किडनी भी बेच दूंगा। कथा से प्राप्त धन से मैं मंदिर नहीं, अस्पताल बनवाता हूं. ताकि किसी गरीब को इलाज के धर्मांतरण नहीं करना पड़े। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों का भी जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर 4. भोपाल में नर्मदा लाइन फूटी, घरों में पानी भरा, सड़क-चौराहे तर-बतर
भोपाल के 11 नंबर इलाके में शुक्रवार सुबह नर्मदा पाइप लाइन फूटने से अफरा-तफरी मच गई। पानी के तेज प्रेशर से करीब 20 फीट ऊंचा फव्वारा उठा और लाखों लीटर पानी बह गया। सड़कों व चौराहों पर जलभराव हो गया। कई घरों में भी पानी घुस गया। घटना फ्रैक्चर अस्पताल के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर 5. इंदौर में मिठाई फ्री नहीं दी तो डेरी संचालक पर किया चाकू से हमला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात फ्री में मिठाई मांगने पर विवाद बढ़ गया। 60 फीट रोड स्थित डेरी संचालक के मना करने पर बदमाशों ने मारपीट की और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। संचालक समेत तीन लोग घायल हुए। घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 6. बैतूल में भगवा झंडे जलाए, सीसीटीवी से पहचान कर दो युवक पकड़े, पुलिस तैनात
बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो युवकों ने घरों और सड़कों किनारे लगे भगवा झंडों में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब दस जले हुए झंडे बरामद किए गए। एसपी वीरेंद्र जैन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई। पढ़ें पूरी खबर 7. ठंड से ठिठुरा MP, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे, खजुराहो 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर जारी है। उत्तरी हिस्सों में हालात ज्यादा गंभीर हैं। बीती रात 25 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि खजुराहो 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। कोहरे से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा और कुछ में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. बैगा छात्रा ने कहा- डॉक्टर बनना है, सीएम बोले- हम मदद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधी दौरे के दौरान एक आदिवासी छात्रा उनसे मिलने पहुंची, लेकिन सुरक्षा कारणों से मुलाकात नहीं हो सकी। मीडिया के सामने रोते हुए अनामिका बैगा ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। छात्रा का वीडियो सीएम तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए NEET तैयारी, कोचिंग और छात्रावास के लिए तुरंत सहायता के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. अतिक्रमण हटाने के विरोध में 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
विदिशा की शमशाबाद तहसील के ग्राम वर्धा में अतिक्रमण हटाने के दौरान तनाव पैदा हो गया। विरोध में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद भूमि मालिक ने फिलहाल कच्चा मकान न हटाने पर सहमति दी। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, जिससे स्थिति सामान्य हुई। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. भोपाल में 1101 ट्रैक्टरों की रैली, जंबूरी मैदान से सीएम करेंगे कृषि वर्ष की शुरुआत
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि कल्याण वर्ष 2026 की औपचारिक शुरुआत करेंगे। भोपाल के कोकता स्थित आरटीओ कार्यालय के पास प्रदेशभर से किसान करीब 1101 ट्रैक्टरों के साथ जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस विशाल ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।