MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. इंदौर पहुंची टीम इंडिया-न्यूजीलैंड, एयरपोर्ट पर दिखे रोहित-विराट, 18 को मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कोच गौतम गंभीर पहुंचे। दोनों टीमें अलग-अलग बसों से होटल रवाना हुईं। सुरक्षा कड़ी है। 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 2. सतना के गैवीनाथ मंदिर में पुजारी से मारपीट: महंत बोले- आरोपियों पर कार्रवाई हो
सतना की बिरसिंहपुर तहसील स्थित प्राचीन और प्रतिष्ठित श्री गैवीनाथ मंदिर में गुरुवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब आरती-पूजा के दौरान मंदिर के नियमित पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और पुजारी समाज में गुस्सा है, वहीं मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
3. पन्ना में बहन के देवर ने युवक को गोली मारी, जमीन को लेकर चल रहा विवाद पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। गुरुवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। घटना में मोहम्मद रईस समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कटनी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 4. अशोकनगर में चाइनीज मांझे की चपेट में आए दो युवक: एक के गले की नली कटी, 22 टांके आए
अशोकनगर के बड़े ओवरब्रिज पर गुरुवार दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों के गले कट गए। हादसे में खडिचरा निवासी 19 वर्षीय संजय अहिरवार और शंकरपुर निवासी 32 वर्षीय नरेश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों की बाइकें गिर गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में राजगढ़ सबसे ठंडा, टेम्परेचर 5.5 डिग्री: इंदौर में एक ही रात 3.4 डिग्री लुढ़का पारा मध्यप्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ गया है। बुधवार रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। इंदौर में पारे में एक ही रात में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई और यह 6.8 डिग्री पर आ गया। प्रदेश के सभी 5 बड़े शहर- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान फिर से 10 डिग्री से नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर 6. छिंदवाड़ा में बीस दिन पत्नी बनकर रही महिला, फिर प्रेमी को बुलवाया: जेवर लेकर हुई फरार
छिंदवाड़ा में ठग गिरोह ने दूसरी शादी का झांसा देकर 42 वर्षीय मधु विश्वकर्मा को ठग लिया। संध्या नाम की महिला 15–20 दिन साथ रही, फिर प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाया और मौका पाकर बाइक, जेवर, मोबाइल व राशन लेकर फरार हो गई। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर 7. रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम: TI ने खुद उठाया शव; एंबुलेंस की टक्कर से हुई थी मौत
रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद गुरुवार सुबह करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम रहा। गुस्साए परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। TI सत्येंद्र रघुवंशी के लिखित आश्वासन और हस्तक्षेप के बाद जाम खुला। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. .गोपाल भार्गव के सरकारी आवास में बीमार बच्चों के लिए बना प्ले स्कूल जैसा गेस्ट रूम मध्यप्रदेश में कई पूर्व मंत्री सरकारी बंगलों पर अब भी काबिज हैं। वहीं भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र स्थित बंगला नंबर बी-1, पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव का सरकारी आवास, बीमार बच्चों के ठहरने का केंद्र बना है। यहां दिल से पीड़ित बच्चों के लिए प्ले स्कूल जैसा विशेष गेस्ट रूम तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. बीस फीट ऊंची दीवार फांदकर तीन कैदी हुए फरार, परिजनों ने खुद तलाश कर वापस सिवनी जेल पहुंचाया
सिवनी जिला जेल से बुधवार शाम तीन विचाराधीन कैदी 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद सुरक्षाकर्मियों को भनक नहीं लगी। गुरुवार को परिजनों ने तीनों कैदियों की तलाश कर उन्हें जेल प्रशासन को सौंप दिया। घटना ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. कल मंत्रालय कर्मचारी अधिकारी संघ करेगा प्रदर्शन
16 जनवरी को मंत्रालय कर्मचारी अधिकारी संघ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान महंगाई भत्ता और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी होगी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:20 दिन पत्नी बनकर रही, फिर भागी; चाइनीज मांझे से युवकों के गले कटे, मंदिर में पुजारी को पीटा
