MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर को मुल्ला मालती राय कहा, होर्डिंग पर स्याही से दाढ़ी बनाई भोपाल में गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और नेम प्लेट व होर्डिंग्स पर स्याही पोती। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर 2. दो फीट की बेटी मां के साथ पहुंची सीधी कलेक्टोरेट, तीन साल पहले हमले में रीढ़ टूटी
सीधी कलेक्टोरेट में बुधवार को नौगवां धीर सिंह गांव की मुनिया भुजवा अपनी 20 वर्षीय बेटी रानी को लेकर पहुंचीं। करीब दो फीट कद की बेटी के इलाज के लिए मां ने कलेक्टर से आर्थिक मदद मांगी। मुनिया ने बताया कि तीन साल पहले परिजन के हमले में रानी की रीढ़ टूट गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई। पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में बजरंग दल का हंगामा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक को पीटा इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में अल्ताफ नामक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। हंगामे के बाद पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। आरोपी पर संगठन की छवि धूमिल करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर 4. ग्वालियर में सुसाइड करने पटरी पर लेटा युवक, पुलिस से बोला- मैं घर से परेशान हूं, मुझे मरना है
ग्वालियर में नशे की हालत में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। आरपीएफ जवानों ने समय रहते उसे बचाया, लेकिन युवक बहस करने लगा और घर से परेशान होकर मरने की बात कहने लगा। घटना पड़ाव आरओबी के नीचे देर रात की है। युवक को जीआरपी थाना लाकर कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर 5. पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने कांग्रेसियों को दिखाई पिस्टल, बाद में कहा- वो तो खिलौना था जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर के घर के सामने से गुजरी। आरोप है कि उनके बेटे ने बालकनी से पिस्टल दिखाकर धमकी दी। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिखित शिकायत मांगी है। पढ़ें पूरी खबर 6. दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को चप्पल से पीटा, उज्जैन में बहला-फुसलाकर ले गया था
उज्जैन के ग्राम ढाबला रेहवारी में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे, जिससे महिला की हिम्मत बढ़ी और उसने आरोपी की चप्पल से पिटाई की। बाद में लोगों ने भी आरोपी को पकड़कर पीटा। मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोपी बाइक से महिला को बहला-फुसलाकर ले गया था। पढ़ें पूरी खबर 7. एमपी में ग्वालियर समेत 10 जिलों में 23 से बारिश होगी; मंदसौर में तापमान 6 डिग्री
मध्यप्रदेश में 23–24 जनवरी को मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ग्वालियर, रीवा सहित 10 जिलों में बारिश और कोहरे का असर रहेगा। बुधवार को कई जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. अब खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे किसान: अगले महीने से होम डिलेवरी की तैयारी एमपी में बुआई के दौरान खाद के लिए लगने वाली कतारों से राहत देने की तैयारी है। सरकार किसानों को खाद की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी सुविधा देगी। कृषि विभाग ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर सवा करोड़ किसानों का डेटा दर्ज किया है। इसमें भूमि रकबा, फसल और खाद की अनुमानित खपत शामिल है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. मालिक की आत्महत्या के बाद अंतिम संस्कार तक साथ रहा डॉग
शिवपुरी जिले के बडोरा गांव में पालतू कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की। आत्महत्या करने वाले जगदीश प्रजापति के शव के पास कुत्ता पूरी रात बैठा रहा। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार तक भी कुत्ते ने मालिक का साथ नहीं छोड़ा, जिससे गांव में भावुक माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. भोजशाला में दिनभर पूजा को लेकर SC में सुनवाई
कल भोजशाला में पूरे दिन पूजा की अनुमति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष ने भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर पूरे दिन अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भोपाल में मैडम मेयर को मुल्ला कहा, रेप के आरोपी को चप्पल से पीटा, जान देने पटरी पर लेटा युवक
