MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बिजली के खंभे पर करंट से चिपका मासूम, गांव में घुसा टाइगर, ग्रामीण पर हमला; सट्‌टा किंग के होटल पर चली जेसीबी

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. इंदौर में आमने-सामने टकराईं दो कारें, एक शख्स की मौत; मुंबई के दंपती सहित 7 घायल इंदौर के उमरीखेड़ा में सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सनावद निवासी भैयालाल (45) की मौत हो गई, जबकि मुंबई के दंपती सहित 7 लोग घायल हैं। सभी को एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार के ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर 2. भिंड में संतों का ‘नो रोड–नो टोल’ आंदोलन टला; प्रशासन बोला- 7–8 माह में शुरू होगा हाईवे काम
भिंड के मालनपुर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज का आंदोलन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट सरकार को भेजा जा चुका है और 7 से 8 महीने में डीपीआर व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। आश्वासन के बाद टोल वसूली फिर शुरू कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में हाईटेंशन लाइन से चिपका मासूम, मौत; पतंग उतारते समय हादसा इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 9 साल का बच्चा बिजली के पोल से पतंग उतारते समय हाईटेंशन लाइन से चिपक गया। 70 फीसदी झुलसे गोविंद को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है। यह इंदौर में 14 दिन में दूसरी ऐसी घटना है। पढ़ें पूरी खबर 4. कोहरे की मार, ट्रेनों की रफ्तार थमी; MP के 22 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन व रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली–भोपाल–इंदौर रूट की कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, सोमवार को मालवा एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर 5. उज्जैन में स्ट्रीट डॉग ने 4 साल के मासूम पर किया हमला, गाल-आंख-गले पर काटा उज्जैन के आगर रोड क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। डॉग ने बच्चे के गाल, आंख और गले पर गंभीर जख्म कर दिए। चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाया। लहूलुहान हालत में उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चेहरे पर टांके लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर 6. अशोकनगर में सट्‌टा किंग का होटल ध्वस्त, तीन मंजिला इमारत पर चली जेसीबी
अशोकनगर में जिला प्रशासन ने सट्‌टा किंग आजाद खान के तीन मंजिला होटल को सोमवार को गिरा दिया। दोपहर 3 बजे जेसीबी से इमारत के आगे और पीछे के हिस्से तोड़े गए। निर्माण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी, राजस्व व नगर पालिका का अमला तैनात रहा। पूरी कार्रवाई ड्रोन कैमरे से मॉनिटर की गई। पढ़ें पूरी खबर 7. उमरिया में घर में घुसा बाघ, खाट पर बैठा: युवक पर हमला, गांव में दहशत
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे बेल्दी गांव में सोमवार सुबह बाघ ने एक युवक पर झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बाघ एक घर में घुसकर खाट पर बैठ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण छतों पर चढ़ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. ग्वालियर में सर्दी में ASP–CSP ने थानों में जलवाए अलाव, पुलिसकर्मियों को बांटी गजक ग्वालियर में भीषण ठंड के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पहल की। आईजी और एसएसपी के निर्देश पर एएसपी अनु बेनीवाल ने पड़ाव, इंदरगंज और कंपू थानों का दौरा किया। उन्होंने जवानों के लिए अलाव जलवाए और मूंगफली-गजक बांटी। साथ ही फरियादियों से बेहतर व्यवहार और मुस्तैद पुलिसिंग के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. बैतूल में दुर्लभ उल्लू मिला, ऑस्ट्रेलिया की प्रजाति: हॉक-आउल का रेस्क्यू; वन विभाग की निगरानी में इलाज
बैतूल के ग्रीन सिटी क्षेत्र में वन विभाग ने घायल अवस्था में दुर्लभ प्रजाति का उल्लू रेस्क्यू किया है, जिसे हॉक-आउल या बू-बुक आउल कहा जाता है। यह प्रजाति सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाई जाती है। वन अमले के अनुसार ठंड के कारण संतुलन बिगड़ने से उल्लू गिर गया था। पशु चिकित्सक ने हल्की आंख की चोट बताई है। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट
10. भोपाल में बैंकों में 5 डे वीक वर्किंग को लेकर प्रदर्शन
भोपाल में सरकारी बैंकों में 5 डे वीक वर्किंग की मांग को लेकर मंगलवार बैंककर्मी प्रदर्शन करेंगे। अरेरा हिल्स में सभी बैंककर्मी जुटेंगे और केंद्र सरकार से 5 डे वीक वर्किंग को लेकर अपनी मांग रखेंगे।