MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. ट्रक में घुसी कार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत: कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार नेक्सन कार ट्रक में घुस गई। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर और मानसंधु की मौत हो गई। प्रखर का जन्मदिन था, चारों पार्टी से लौट रहे थे। कार चला रहा प्रखर नशे में था। एक युवती गंभीर घायल है। पढ़ें पूरी खबर 2. चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा: रीवा में एक घंटे तक बंधा रहा
रीवा के वार्ड क्रमांक 29 में चोरी के शक में मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने युवक को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक लंबे समय से गिरोह के साथ मिलकर चोरी कर रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर 3. शादी से इनकार पर मंगेतर की चाकू से हत्या: जबलपुर में दहेज के ₹5 लाख मांग रहा था आरोपी जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में शादी से मना करने पर युवक ने अपनी मंगेतर ऋचा रजक (19) की चाकू मारकर हत्या कर दी। ढाई माह पहले सगाई हुई थी, बाद में आरोपी साहिल ने ₹5लाख दहेज मांगा। इनकार पर उसने साथी अजय के साथ गले व सीने पर वार किए। युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 4. कनेक्शन काटने से नाराज किसान ने बिजली अधिकारी को पीटा, उज्जैन में FIR
उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के ग्राम पिपलु में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसान पर करीब एक साल से ₹2295 का बिल बकाया था। कनेक्शन काटने पर वह भड़क गया और टीम से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। बड़नगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड; दर्जनभर ट्रेनें लेट, खजुराहो सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर शुक्रवार सुबह दिखा। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे देरी से चली। छतरपुर का खजुराहो 3.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। दतिया, शिवपुरी और राजगढ़ में भी पारा 5 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर 6. इंदौर में युवती ने कॉल सेंटर कर्मचारी को चप्पलों से पीटा, आपत्तिजनक चैट मिली
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में एक युवती ने कॉल सेंटर के सहकर्मी पर परेशान करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए उसकी सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी भविष्य बनाने का झांसा देता था और पीछा कर रहा था। बजरंग दल की मदद से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर 7. नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक: बच्चों से बोला- तुम जानवर हो, वीडियो वायरल
खरगोन के डोंगरचिचली सरकारी स्कूल में शिक्षक केशव शारदे शराब के नशे में कक्षा में पढ़ाने पहुंच गया। उसने छात्रों से अभद्र भाषा में बात की, जिससे बच्चे डर गए और कई छुट्टी से पहले घर लौट गए। घटना 6 जनवरी की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। ग्रामीणों ने शिकायत की है। बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. सर्दी-कोहरे के बावजूद राष्ट्रीय युवा दिवस मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह मुरैना में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नगर निगम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद सैकड़ों युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू होकर शहीद संग्रहालय पर समाप्त हुई दौड़ में अंकुश कंसाना ने पहला, मनोज तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. उज्जैन में ट्रैफिकपुलिस ने नियम तोड़ने वालों को तुलसी का पौधा भेंट किया
उज्जैन में स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस ने एक महीने तक चलने वाले जागरूकता अभियान की शुरुआत की। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया ताकि वे इसे घर पर रखकर यातायात नियम याद रखें। अभियान के दौरान हेलमेट 15% कम कीमत पर उपलब्ध कराए गए। नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस चौराहों पर समझाइश देती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. लोकपथ 2.0 का आज लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकपथ 2.0 एप का लोकार्पण करेंगे। सफर के दौरान कहां एक्सीडेंट हो सकता है, एप ये बताएगा। इसके साथ ही एप रूट प्लान तैयार करने में भी मदद करेगा।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:शादी से इनकार पर युवती की चाकू मारकर हत्या, युवक को खंभे से बांधा, बच्चों से टीचर बोला- तुम जानवर हो
