MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवती को पीटा, बाल उखाड़े, दोस्त की पत्नी के साथ डॉक्टर का डांस, कारोबारी की11.50 लाख की गाड़ी फूंकी

Spread the love

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. कांग्रेस का आरोप: आनंदपुर धाम में सैक्स रैकेट, 5 VIDEO जारी; 3 IAS अफसरों की भूमिका का दावा अशोकनगर के आनंदपुर धाम को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दावा किया कि यहां वर्षों से देह व्यापार का संगठित रैकेट चल रहा है और युवकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने पांच वीडियो साक्ष्य जारी किए। अहिरवार ने तीन IAS अधिकारियों पर ट्रस्ट के जरिए काले धन को सफेद करने में मदद करने का आरोप लगाया। संबंधित अफसरों की प्रतिक्रिया नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर 2. शुजालपुर में तेज रफ्तार कार हादसा: डिवाइडर से टकराकर गिरा पोल, VIDEO सामने आया
शाजापुर जिले के शुजालपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगा CCD पोल गिर गया। हादसे का वीडियो सामने आया है। कार नई बताई जा रही है, जिसे पुलिस ट्रेस कर रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर 3 हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा: 3500 KM उल्टा चलकर तय कर रहे धर्मपुरी महाराज डिंडोरी से धर्मपुरी महाराज हाथों के बल उल्टा चलते हुए करीब 3500 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। यह यात्रा वर्षों से जारी है। शोध और आध्यात्मिक उद्देश्य से की जा रही इस परिक्रमा को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उनकी शारीरिक क्षमता और संकल्प लोगों को हैरान कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर 4. जबलपुर हादसा: तेज रफ्तार कार ने 13 को कुचला, 5 की मौत, ड्राइवर फरार जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने 13 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच ड्राइवर की तलाश में जुटी है। हादसे ने शहर में सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. मंदसौर में पशु चिकित्सक का डांस विवाद: दोस्त की पत्नी संग ‘बिल्लो रानी’ पर थिरकते दिखे मंदसौर में पदस्थ पशु चिकित्सक अधिकारी का डांस वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में अधिकारी अपने दोस्त की पत्नी के साथ ‘बिल्लो रानी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद मर्यादा और आचरण पर सवाल उठे हैं। वीडियो निजी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल में पार्किंग विवाद हिंसक: युवती से मारपीट, बाल उखाड़ने का आरोप भोपाल में मदरसे के पास पार्किंग को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। युवती का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाल उखाड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो और बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 7. उज्जैन में कारोबारी की कार जलाई: ₹11.50 लाख की गाड़ी फूंकी, CCTV खंगाल रही पुलिस
उज्जैन में बदमाशों ने एक कारोबारी की करीब 11.50 लाख रुपये की कार में आग लगा दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8.ग्वालियर व्यापार मेले से कारों की रिकॉर्ड बुकिंग, बाहर के राज्यों तक डिमांड ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार कारों की रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है। 50% रोड टैक्स छूट के चलते हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक से ग्राहक पहुंच रहे हैं। कारोबारी वर्ग उत्साहित है और बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया है। मेले से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी मजबूती मिली है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9.इंदौर का ‘करोड़पति भिखारी’ निकला तीन मकान और कार का मालिक
इंदौर में भीख मांगने वाला शख्स करोड़पति निकला। जांच में सामने आया कि उसके पास तीन मकान, एक कार और किराए पर चलने वाला ऑटो है। लंबे समय से वह भीख मांगकर मोटी कमाई कर रहा था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम मामले की जांच कर रहा है। कल का बिग इवेंट 10. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होंगे सीएम मोहन सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार की रात दावोस होंगे रवाना..दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हिस्सा लेंगे। ऊर्जा, ग्रीन ग्रोथ, रक्षा उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग पर राज्य का फोकस वैश्विक मंच पर रखा जाएगा।