MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्कूल वैन में सिलेंडर फटा, टीचर ने 5वीं के छात्र का सिर फोड़ा, लव मैरिज में धोखा-जहर खाकर थाने पहुंचा युवक

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1.भोपाल में छत से गिरकर महिला पटवारी की मौत,बेटी का बैलून उतारते समय हादसा भोपाल के कमला नगर में 32 वर्षीय महिला पटवारी की छत से गिरकर मौत हो गई। बेटी का बैलून उतारते समय उनका पैर फिसला और वे शेड की चादरें तोड़ते हुए पड़ोसी के घर में गिर पड़ीं। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उनकी मौत हो गई। घटना 11 दिसंबर की शाम की है। पढ़ें पूरी खबर 2. लव मैरिज का दर्द: 6 दिन भूखा रहा युवक, नर्मदा में कूदने से पहले जहर खाकर थाने पहुंचा
खंडवा में लव मैरिज में धोखा मिलने से आहत 22 वर्षीय युवक 6 दिन तक भूखा-प्यासा रहा। इसके बाद वह नर्मदा में कूदने मोरटक्का पुल पहुंचा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। अंततः उसने सल्फास की गोलियां खाईं और पुलिस थाने पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर 3. छतरपुर में स्कूल वैन में LPG सिलेंडर फटा: बच्चों को छोड़कर लौटते समय हादसा छतरपुर के चंदला में एक स्कूल वैन में एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद हुई। स्थानीय लोगों की मदद से आग काबू में आई। आरोप हैं कि स्कूल वैन अवैध रूप से गैस सिलेंडर से चल रही थी और प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पढ़ें पूरी खबर 4. रीवा में टीचर ने होमवर्क न पूरा करने पर 5वीं के छात्र का सिर फोड़ा, दीवार पर पटका
रीवा के जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर 11 वर्षीय छात्र के सिर पर टीचर ने स्टील की बोतल मारी और उसे दीवार पर पटका। छात्र खून से लथपथ घर पहुंचा। उसकी बहन बचाने आई, तो उसके साथ भी मारपीट हुई। परिजन बोले-स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर 5. भोपाल के आर्च ब्रिज पर अर्धनग्न युवक ने दी तालाब में छलांग लगाने की धमकी भोपाल के बड़े तालाब पर बने आर्च ब्रिज पर एक अर्धनग्न युवक करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया और तालाब में कूदने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने घंटेभर की मशक्कत के बाद उसे समझाइश देकर नीचे उतारा। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। भीख मांगता दिखाई देता है। पढ़ें पूरी खबर 6. इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट हुई शुरू: 15 घंटे की यात्रा अब सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में
इंदौर और रीवा के बीच आज से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस उड़ान से अब 15 घंटे का सफर महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरा होगा। पहले दिन सभी सीटें भर गईं। पहले यात्री के रूप में केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फ्लाइट भरी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर 7. एमपी में ब्लाइंड मॉर्निंग: घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक, पचमढ़ी सबसे ठंडा, ट्रेनें लेट
मध्यप्रदेश में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक सीमित रही, दतिया और रीवा सबसे प्रभावित रहे। ग्वालियर, जबलपुर, सतना और खजुराहो में भी विजिबिलिटी घटकर 50-200 मीटर रही, जिससे ट्रेनें लेट हुईं और सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, तापमान 4.6 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8.अटेर किले में शुरू हुई ऊंट सफारी: चंबल में गोवा जैसा अनुभव, 200 रुपए में रेत पर सवारी भिंड के अटेर किले की तलहटी में चंबल नदी किनारे वन विभाग ने ऊंट सफारी शुरू की है। पर्यटक भुरभुरी रेत और खुला आसमान का आनंद लेते हुए 200 रुपए में 2-2.5 Km की सवारी कर सकते हैं। 500 रुपए के पैकेज में 10 Km ट्रैक, अटेर किला, चामुंडा देवी मंदिर और बीहड़ क्षेत्रों का भ्रमण शामिल है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. ट्रैक्टर पर फांसी लगाते किसानों के पुतले, रतलाम में ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए तहसीलदार, पुलिस ने छीना
रतलाम के सैलाना में कांग्रेस और किसानों ने खाद, बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टरों पर किसानों के पुतले फांसी के फंदे पर लटकाए गए। प्रशासन ने पुतले हटाने की कोशिश की, जिससे तनाव बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट
10. कल बैतूल और धार में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन
कल सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ कल धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे।