MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक को दबोच ले गया बाघ, माइनिंग इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, भाजपा विधायक बोले- मक्कारी कर रहे लोग

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. घर में घुसा बाघ, युवक को जबड़े में दबाकर जंगल ले गया; मौत पिपरिया क्षेत्र में बाघ का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात घर के पास मौजूद युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ युवक को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया। सुबह जंगल में युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई दिनों से बाघ की मूवमेंट देखी जा रही थी, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घटना के बाद गांव में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर 2. रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
इटारसी में बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। कार में सवार तीन युवक अंदर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकाले। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है और इलाके में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर 3. अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा टीकमगढ़ में अवैध खनन माफिया का दुस्साहस सामने आया है। खनन रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए अधिकारियों से मारपीट की, जिसमें एक इंस्पेक्टर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। घटना के बाद से खनन विभाग और पुलिस अलर्ट मोड पर है। पढ़ें पूरी खबर 4. भाजपा विधायक का विवादित बयान, ग्रामीणों को बताया ‘मक्कार’
डिंडौरी में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का बयान विवादों में आ गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर नाराज विधायक ने मंच से लोगों को ‘मक्कारी करने वाला’ कह दिया। बयान सामने आने के बाद सियासी हलचल मच गई। बाद में विधायक ने सफाई दी कि उनका इशारा किसी अधिकारी के लिए नहीं था। हालांकि ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। विपक्ष ने बयान को जनता का अपमान बताया है। मामले ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। पढ़ें पूरी खबर 5. MP में ठंड का असर, उमरिया सबसे ठंडा; पारा 7 डिग्री मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। उमरिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 10 जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर 6. दूध पाउडर से भरा ट्रक पलटा, आग लगने से मचा हड़कंप राजगढ़ जिले के ब्यावरा में बड़ा हादसा हुआ। मिल्क पाउडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में टायर फटने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 7. नाबालिग की शादी रुकवाई, 16 साल की लड़की की हो रही थी रस्में सतना जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की की शादी 36 साल के व्यक्ति से कराई जा रही थी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं, तभी सूचना मिलने पर प्रशासन और बाल संरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। परिजनों को समझाइश दी गई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। लड़की को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है। प्रशासन ने बाल विवाह पर सख्ती दोहराई है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. इंदौर में ‘नो थू-थू’ अभियान शुरू, पहले समझाइश फिर चालान इंदौर में आज से क्लीन रेड स्पॉट और ‘नो थू-थू’ अभियान की शुरुआत हो गई है। महापौर ने खुद सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को पहले समझाइश दी जाएगी, इसके बाद चालानी कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। नगर निगम की टीमें रेड स्पॉट्स पर निगरानी रखेंगी। इंदौर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गांव में पहली बार ऐसी बारात पन्ना जिले में अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस नेता ने अपने बेटे की शादी को खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात निकाली। दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा, जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव में यह पहली बार हुआ जब हेलीकॉप्टर से बारात आई। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह बेटे की शादी को यादगार बनाना चाहते थे। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. नशामुक्ति के लिए इंदौर में YOUTH WALK 2026, ट्रैफिक प्लान जारी इंदौर में नशे के खिलाफ कल YOUTH WALK 2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 5 बजे बड़ी संख्या में युवा नशामुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। तय रूट पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन बदला रहेगा। पुलिस और नगर निगम की टीमें व्यवस्था संभालेंगी। आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर