MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. उज्जैन के तराना में तनाव, एक बस फूंकी, 13 में तोड़फोड़ की, 15 गिरफ्तार उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसा में बदल गया। एक दुकान में आगजनी और बस फूंकने के बाद पथराव हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया। 13 बसों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया। बाजार बंद रहा और भारी पुलिस बल तैनात है। पढ़ें पूरी खबर 2. हवन चलता रहा…‘वॉलेंटियर जैकेट’ में ले जाकर पढ़वाई नमाज: भोजशाला में नमाज-पूजन साथ-साथ
धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सूर्योदय के साथ सरस्वती पूजा शुरू हुई। नमाज को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों के दावे अलग-अलग रहे। नमाज पढ़ने और रोके जाने को लेकर विवाद व वीडियो सामने आए। पढ़ें पूरी खबर 3. पन्ना में तेंदुए ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया, शव पेड़ पर खींचकर ले गया पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में गुरुवार रात तेंदुए ने 10 वर्षीय शिब्बू आदिवासी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। तेंदुआ बच्चे को घसीटकर पेड़ पर ले गया। शव क्षत-विक्षत मिला। घटना से जारधोबा गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. सीधी में बस ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों से मारपीट
सीधी जिले के अकोरी गांव में गुरुवार दोपहर सीधी-रीवा जा रही बस से टक्कर के बाद विवाद हो गया। ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों के साथ मारपीट की गई, महिलाओं से भी झूमा झटकी हुई। घटना करीब 3 बजे हुई, जिसका वीडियो देर शाम सामने आया। पढ़ें पूरी खबर 5. MP के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में मावठा गिरेगा मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में असर ज्यादा रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला है। जनवरी में मावठा गिरने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. कोचिंग जाते समय चौथी की छात्रा पर कुत्तों का हमला
खरगोन में कोचिंग जा रही 10 वर्षीय छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने टांग में काटा, जिससे वह गिर पड़ी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बाइक सवार की मदद से बच्ची की जान बची। यह घटना बृज विहार टाउनशिप में हुई। पढ़ें पूरी खबर 7. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के मंच पर उड़ती रहीं मधुमक्खियां
छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की सुरक्षा में चूक सामने आई। मंच पर संबोधन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन्हें परेशान किया। सुरक्षाकर्मी कागजों से मधुमक्खियां उड़ाते दिखे। कुलगुरु ने इसे प्रकृति का साथ बताया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. दिव्यांग दोस्त को शिवराज ने भेंट की मोटराइज्ड ट्राइसिकल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के दिव्यांग ठेलेवाले पन्नालाल को मोटराइज्ड ट्राइसिकल भेंट की। 18 जनवरी को विदिशा दौरे में शिवराज ने उनसे खजूर खरीदे थे और सहायता का वादा किया था। शिवराज ने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगों की मदद करना हमारा दायित्व है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. दो लाख रुपए लेकर की शादी, कुछ घंटों में साथियों संग एक्टिवा से भागी दुल्हन
ग्वालियर में मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर शादी कराने के बाद दुल्हन अपने साथियों संग फरार हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पिता की शिकायत पर दुल्हन सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. इंदौर में पहली बार CAHO डायग्नोस्टिकॉन-2026 कल से
कल से इंदौर में पहली बार काहो डायग्नोस्टिकॉन–2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्फ्रेंस देश में डायग्नोस्टिक्स की गुणवत्ता, सुरक्षा और नई तकनीकों को सशक्त बनाने पर केंद्रित रहेगी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:तराना में एक बस फूंकी, 13 में तोड़फोड़, तेंदुए ने बच्ची का सिर धड़ से अलग किया, शादी के बाद भागी दुल्हन
