MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. बीजेपी कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया है, जिससे कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी राहत मिली है। इसी फैसले के बाद राजधानी भोपाल में कांग्रेसी बुधवार को बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर 2. घर में घुसा तेंदुआ, 4 घंटे बाद बेहोश कर पिंजरे में डाला
मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र में एक कॉलोनी में घुसे तेंदुए को 4 घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। तेंदुआ मयूर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर बैठ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए का रेस्क्यू शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर 3. नवजात बच्ची का सिर कमोड में फंसाकर हत्या छिंदवाड़ा के परासिया सिविल हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची के मामले में खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची को मरा हुआ समझकर नहीं, बल्कि जिंदा ही कमोड में फ्लश किया गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी भरा था, यानी कमोड में गिरने से पहले उसकी सांसें चल रही थीं और डूबने से उसकी मौत हुई। पढ़ें पूरी खबर 4. एमपी में फिर शीतलहर का दौर…22 जिलों में रहा कोहरा
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ मध्यप्रदेश में फिर से कोल्ड वेव यानी, शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर-सीहोर में कोल्ड वेव का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट भी डिले हो रही हैं। खासकर दिल्ली से भोपाल, इंदौर आने वाली ट्रेनें 1 से 2 घंटा तक लेट है। पढ़ें पूरी खबर 5. भाजपा नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा कटनी में भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा तथा उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार तड़के आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 6. नशे में टीचर ने बच्चों को पढ़ाया- तुम तो ठहरे परदेशी
मंडला की ग्राम पंचायत अहमदपुर स्थित ग्वारीटोला प्राथमिक शाला में एक शिक्षक महेश कुमार गोठरिया का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मंगलवार का है , जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक महेश कुमार गोठरिया बच्चों को पढ़ाने के बजाय फिल्मी गाना ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे’ सीखते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. किसानों ने लगाए MPRDC GO BACK के नारे
इंदौर-उज्जैन के बीच प्रस्तावित ग्रीन फील्ड रोड से प्रभावित उज्जैन जिले के 7 गांवों के किसानों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। किसान काले झंडे बांधकर उज्जैन स्थित एमपीआरडीसी (MPRDC) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. एमपी के ऐश्वर्य ने शूटिंग में नेशनल रिकॉर्ड बनाया खरगोन जिले के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। क्वालिफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य ने 600 में से 597 अंक हासिल किए। फाइनल में उन्होंने 470.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जो एक नया नेशनल रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. टावर पर चढ़ा किसान, पुलिस की समझाइश पर उतरा
नीमच में एक किसान टावर पर चढ़ गया। उसने धोखाधड़ी के विरोध में ऐसा किया। किसान का कहना है कि उसकी जमीन पर उसका अधिकार नहीं बचा। कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए उसे ऊंचाई से आवाज उठानी पड़ रही है। मामला जावद के सुवाखेड़ा का है। किसान कमलेश डांगी सुबह करीब 7:30 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर कल के बिग इवेंट
10. तानसेन समारोह में कलापिनी कोमकाली और शिवनाथ मिश्र प्रस्तुति देंगे
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:4 घंटे तेंदुए की दहशत, कमोड में सिर फंसाकर नवजात की हत्या, भाजपा नेता पर IT छापा
