मां बोली- अयोध्या के श्रीराम जैसा मेरा बेटा:गोरखपुर में टीवी-पोस्टर देखकर योगी को जाना, अब सीएम की तरह करता है बातें

Spread the love

गोरखपुर का महज 5 साल का अश्विन त्रिपाठी उर्फ श्रीराम इन दिनों चर्चा में हैं। सीएम योगी की तरह ड्रेसिंग और बोलचाल देखकर एक समय के लिए योगी आदित्यनाथ भी हैरत में पड़ गए। एक कार्यक्रम में सीएम योगी से श्रीराम मिला था। वहां भगवा कलर के कपड़े में देखकर योगी ने उसे अपने पास बुलाया था। उससे एक मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद से ही घर बच्चे से मिलने रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ लग गई है। मां-बाप भी बेटे का टैलेंट देखकर गर्व कर रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि यह कोई सामान्य बच्चा नहीं है। श्रीराम के बारे में विस्तार से पढ़ें अश्विन त्रिपाठी उर्फ श्रीराम का घर गोरखनाथ क्षेत्र के महावीरपुरम कालोनी में है। पिता शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। मां सीमा त्रिपाठी भगवती देवी महाविद्यालय में टीचर हैं। शैलेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी श्रेयशी त्रिपाठी और छोटा बेटा अश्विन उर्फ श्रीराम है। पिता शैलेंद्र ने बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र के जीएन पब्लिक स्कूल में श्रेयशी त्रिपाठी क्लास 2 में पढ़ती है। जबकि वर्ष 2025 में श्रीराम का नर्सरी में एडिमशन कराया गया है। दो साल से वह सीएम को कर रहा फालो शैलेंद्र ने बताया कि 15 फरवरी 2021 को अश्विन उर्फ श्रीराम का जन्म हुआ था। वह जब 3 साल का था, तभी से टीवी में सीएम योगी को बड़े गौर से देखता था। कहीं भी सीएम का पोस्टर देखकर उन्हें पहचान लेता था। धीरे-धीरे वह सीएम की तरह मिमिक्री करने लगा। घर पर भी वह दिन भर सीएम की तरह हर बात कहता है कि गलत करोगे तो बुलडोजर चलवा दूंगा। स्कूल में भी क्लास में बच्चों से ऐसे ही बात करता है। पढ़ने भी अच्छा है। अयोध्या के श्रीराम की मूरत से मिलता है चेहरा घर पर सभी लोग भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं। बेटे के पैदा होने पर भी इसलिए उसको घर पर श्रीराम कहकर बुलाने लगे। इधर जबसे अयोध्या में भगवान राम की नई मूरत स्थापित हुई है। सभी लोग कहते हैं कि आपके बेटे का चेहरा उस मूरत से काफी मिलता जूलता है। मेरे रिश्तेदार भी यही कहते हैं। यह सब सुनकर बहुत अच्छा लगता है। श्रीराम के नाना शिवपति शुक्ला और नानी पुष्पा देवी प्रतिदिन बच्चे को स्कूल पहुंचाने जाते हैं। वहीं मामी विभा पांडेय का कहना है कि बहुत ही टैलेंटेड बच्चा है। घर पर चचेरे भाई आर्यश के साथ श्रीराम खेलता है। वह खुद धनुष लेकर श्रीराम बनता है, जबकि आर्यश लक्ष्मण बनता है। मां सीमा त्रिपाठी ने बताया कि सीएम से बच्चे की मुलाकात होने के बाद से ही लोग घर पर आ रहे हैं। सभी लोग बच्चे के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। स्कूल में बना था श्रीराम सीमा ने बताया कि बेटे के स्कूल में 14 नवंबर को कार्यक्रम हुआ था। जिसमे बेटा श्रीराम बना था। उसे सवाल जवाब भी किए गए थे। इसके बाद वह कार्यक्रम में अच्छा रोल निभाने के लिए पुरस्कार भी मिला था।